
– वर्ष 2026–27 के स्कूल चलो अभियान का सफल संचालन कराए
फतेहपुर । बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा गठित टास्क फोर्स के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प व अन्य बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं कहा कि परिषदीय विद्यालयों में जिन पैरामीटरों का कार्य शेष है । इसको जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए सभी पैरामीटरों से संतृप्त किया जाये । शासन की मंशा के अनुरूप 100 छात्र/छात्राओं में 01 शौचालय का मानक है इसके अनुरूप शौचालय निर्माण की अद्यतन स्थिति से अवगत कराए ।
उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि फर्नीचर/टाईलिकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराए ।
उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्मार्ट क्लास ,टीएलएम किट का प्रयोग शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित किया जाय । साथ ही जो स्मार्ट क्लास में अच्छे परफॉर्मेंस दे रहे है ।
उन्हें दूसरे विद्यालयों में भी साझा कराए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में आरबीएसके टीम के सत्र नहीं हुए है 31 मार्च तक कैंप लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराना सुनिश्चित करे ।
उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में अपार आईडी में 80 प्रतिशत से कम है । संबंधित खंड विकास अधिकारी को चेतावनी जारी करते हुए शत प्रतिशत अपार आईडी बनवाना सुनिश्चित करे ।
उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि वर्ष 2026–27 के स्कूल चलो अभियान का सफल संचालन कराए के लिए संबंधित प्रशिक्षण व बैठक अवश्य करा ले । इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराए ताकि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से छूट न पाए इसका विशेष ध्यान रहे । जिन विद्यालयों में विगत वर्ष नामांकन प्रतिशत कम रहा है । उन विद्यालयों में नामांकन बढ़वाना सुनिश्चित कराए । शासन की मंशा के अनुरूप 25 मार्च को जो पुरस्कार वितरण होना है ।
जिसको भव्य तरीके से कराए,जिनके विद्यालयों के बच्चों की उपस्थिति अच्छी है उनके अभिभावकों एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया जाय ।
उन्होंने कहाकि जो परिषदीय विद्यालय के भवन जर्जर है कि नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है । इसका जल्द से जल्द ध्वस्तीकरण कराना सुनिश्चित करें । साथ ही जो नीलामी प्रक्रिया शेष रह गई है । इसको जल्द से जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित करें ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना,परियोजना निदेशक डीआरडीए,जिलापूर्ति अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ,डीसी मनरेगा समस्त खण्ड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।
