फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गाजीपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 36/2026 धारा 69/89/351(3) बीएनएस थाना गाजीपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुनील कुमार यादव पुत्र क्षत्रपाल यादव नि0 ग्राम पैगम्बरपुर बकरी थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 31 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह, हे0का0 वेदमणि ओझा, कां0 अनिल कुमार शामिल है ।
