फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु जनपद स्तर पर निरंतर प्रभावी अभियान चलाये जा रहा है ।
इसी क्रम में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी /प्र0 संयुक्त निदेशक अभियोजन विवेक चंद्र व महिला थानाध्यक्ष संगीता सिंह एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा कम्पोजिट विद्यालय बिलंदपुर शिक्षा क्षेत्र तेलियानी फतेहपुर में मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु विशेष जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला संबंधि अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई ।
साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 ,सी०एम० हेल्प लाइन 1076,स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102,महिला हेल्प लाईन-181,साईबर क्राईम हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे मे पोस्टर बैनर व पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान पंपलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा उन्हें किसी भी आपात स्थिति में निःसंकोच हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया ।
