बकेवर/फतेहपुर । चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल बकेवर का सालाना जलसा बड़ी भव्यता के साथ मनाया गया । इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया और प्रेरक धार्मिक सांस्कृतिक पर्यावरण साइबर जागरूकता को लेकर अपने गीतों व लघु नाटिकाओं के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद लोगों की दिल जीता । कार्यक्रम में पीजी से लेकर कक्षा नौ तक के कक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक संजय श्रीवास्तव, निर्देशिका प्राची श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य सीपीएस बिंदकी डॉ. नितिन तिवारी, प्रधानाचार्या नीता मिश्रा, समाजसेवी मोना ओमर, जंग बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष बकेवर तुषार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक रमेश राय ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
प्रधानाचार्या नीता मिश्रा ने अपने सम्बोधन में बिन्दकी तहसील के एक मात्र आईसीएससी बोर्ड मान्यता प्राप्त चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल बकेवर की उपलब्धियों और विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता के बारे में विस्तार से चर्चा किया और सहयोगी शिक्षक शिक्षिकाओं की प्रशंसा किया ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक,गणमान्य नागरिक मौजूद रहे और विद्यालय की भूरि भूरि प्रशंसा किया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ को प्रधानाचार्या नीता मिश्रा ने शुभकामनाएं दी ।
कार्यक्रम के बाद आए हुए अतिथियों,अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों व पत्रकारों को डिनर पार्टी दी गई ।
