फतेहपुर । कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ0प्र0) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/युद्ध वीरांगनाओं/आश्रितों को सूचित किया जाता है कि 06 अप्रैल 2026 को समय अपरान्ह 12.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार फतेहपुर में जिला सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होना निर्धारित है ।
जिन भूतपूर्व सैनिकों/ दिवंगत सैनिकों की जो भी समस्या है । अपना प्रार्थना पत्र चार प्रतियों में तैयार कर 04 अप्रैल 2026 तक इस कार्यालय में जमा कर दें तथा 6 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी के समक्ष इस कार्यालय द्वारा जारी परिचय पत्र के साथ स्वयं उप स्थित होकर निस्तारण कराये जाने हेतु उपस्थित रहें ।
माननीय न्यायालय में लम्बित मामलों / शिकायतों को उक्त बैठक में प्रस्तुत न किया जाये ।
उक्त बैठक के एजेन्डा बिन्दु है । भूमि विवाद सम्बन्धी समस्या पुलिस सुरक्षा सम्बन्धी समस्या, बैंक से ऋण सम्बन्धी समस्या,पेंशन सम्बन्धी समस्या,शिक्षा सम्बन्धी समस्या, चिकित्सा सम्बन्धी समस्या, आर्थिक सहायता सम्बन्धी समस्या,सैनिकों से प्राप्त अन्य प्रकार की शिकायतों का निराकरण आदि ।
