बिन्दकी/फतेहपुर । चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र छात्र-छात्राओं,राइजिंग स्टार एवं पूर्व छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल सीडीओ पवन कुमार मीणा,सिविल जज ,चेयरमैन श्रीमती राधा साहू, उप जिलाधिकारी प्रियंका अग्रवाल, तहसीलदार अचलेश कुमार, नायब तहसीलदार रचना यादव ,सुशील यादव,प्रतिमा द्विवेदी,सुरेश कुमार,ईओ सी के पाण्डेय उपस्थित रहे ।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के छात्रों को बहुत ही उन्नत दिशा में बढ़ने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया ।
मुख्य अतिथि द्वारा छात्रों,अभिभावकों एवं शिक्षकगणों को सम्बोधित किया गया । मुख्य अतिथि ने कक्षा प्राइमरी से कक्षा बारह के छात्र छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया ।
सम्मानित होने वाले छात्रों में आयषा पीजी, हस्नेन एल के जी,अर्नव द्विवेदी यू के जी,वायना शुक्ला कक्षा एक,अभिराज गुप्ता कक्षा दो, अदिति सिंह कक्षा तीन,सानवी बाजपेई कक्षा चार,शिवेंद्र ओमर कक्षा पांच,मंगलम सोनी कक्षा छह,रयैयान खान कक्षा सात,जारा अकरम खान कक्षा आठ,कुंवर प्रताप सिंह कक्षा नौ,खुशी यादव कक्षा ग्यारह ,प्रथम श्रेणी एवं सादान खान यु के जी,आदविक गुप्ता कक्षा दो, दिव्या गुप्ता कक्षा पांच,अंश यादव कक्षा छह,आशीष गुप्ता कक्षा नौ ,आस्था साहू कक्षा ग्यारह, द्वितीय श्रेणी, तान्या एलकेजी, सात्विक पाण्डेय कक्षा दो, अनिका गुप्ता कक्षा चार, वैशनवी तिवारी व नैन्सी कक्षा सात, जान्हवी गुप्ता कक्षा नौ, सौम्या पटेल कक्षा ग्यारह को तृतीय श्रेणी में पुरुस्कृत किया गया ।
विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति अनुशासन एवं स्वच्छता पुरस्कार वितरित किए गए । जिसमें अभी कैथल कक्षा पीजी,अर्नव द्विवेदी कक्षा यूकेजी,नितिन भारती कक्षा आठ, शिवांस यादव कक्षा नौ को शत् प्रतिशत उपस्थिति में सोम ओमर कक्षा यूकेजी,इसिका सोनी कक्षा तीन, तुबा फातिमा कक्षा सात ,अर्पित सिंह कक्षा ग्यारह को अनुशासन में पुरुस्कृत किया गया ।
इसके बाद विद्यालय के छात्र छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न राज्यों के नृत्य प्रदर्शित करते हुए अनेकता में एकता के रूप को प्रस्तुत किया गया ।
राइजिंग स्टार प्रतियोगिता के तहत जिले के विभिन्न श्रेणियों के एक हजार प्रतिभागियों में से चुने गए प्रतिभावक छात्रों को भी सम्मानित किया गया । जिसमें प्रथम पुरस्कार विजेता जूनियर श्रेणी से आरुष वर्मा कक्षा दो नृत्य,अनुभव विश्वकर्मा कक्षा चार कला,अराध्या सिंह गायन, यशस्वी सोनी कक्षा चार क्लेक्राफ्ट, सीनियर श्रेणी में वैश्नवी तिवारी कक्षा सात दिशा सिंह कक्षा सात नृत्य, श्रेया बाजपेई कक्षा दस कला,दिपाली विश्वकर्मा कक्षा दस गायन,निधि कक्षा ग्यारह योगा में रहे । इस मौके राइजिंग स्टार प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया । इस मौके पर एक कदम आगे बढ़ते हुए पूर्व छात्र समागम समारोह का भी आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विद्यालय के पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया ।
वार्षिकोत्सव में विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव ,निर्देशिका प्राची श्रीवास्तव प्रधानाचार्य डॉ. नितिन तिवारी एवं समस्त शिक्षक,शिक्षिकाएं,विद्यालय स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे । समापन में डिनर का भी आयोजन किया गया ।
