बकेवर/फतेहपुर । कम्पोजिट विद्यालय गंगचौली बुजुर्ग मे नये सत्र मे बच्चो का स्वागत रोली चंदन लगाकर किया गया ।
खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रवीन शुक्ला के नेतृत्व मे अभिभावकों कों जागरूक करने एवं नवीन नामांकन लक्ष्य कों पूरा करने के लिए गांव मे रैली निकाली गयी बच्चो के साथ विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने नारे लगाकर समुदाय का सहयोग करने का अनुरोध किया गया ।
रैली मे एस एम सी अध्यक्ष रामनरेश,आंगनवाड़ी छाया राठौर,नीलम, अनीता, प्रधानाध्यापक डॉ सुनील तिवारी, सहायक शिक्षिकाएं अलक़ा वर्मा, सुनीता वर्मा, मोनी गुप्ता, मोनिका देवी एवं गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।
