कानपुर । सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर की एक बैठक माह के प्रथम दिन यूनियन कार्यालय जल संस्थान बेनाझाबर प्रांगण में श्री बीएल गुलाबिया की अध्यक्षता में हुई ।
बैठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताते हुए कहा कि प्रान्तीय अध्यक्ष अमर नाथ यादव के व्दारा महासंग्राम आन्दोलन की घोषणा के सम्बन्ध में विस्तार बताते हुए कहा कि सरकार पेंशनर्स के साथ न्याय नहीं कर रही है और पूरे देश व प्रदेश के पेंशनर्स में आक्रोष व्याप्त है । इसलिए पेंशनर्स आन्दोलन करने की ओर बढ़ रहा है । आन्दोलन के प्रथम चरण में प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन में एक हजार पेंशनर्स के हस्ताक्षर करवाकर भेजने के बाद आगामी 21 अप्रैल को धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए जाने का कार्यक्रम है । जिसकी पेंशनर्स के समीक्षा होगी ।
बैठक में आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि अपने अधिकारों को प्राप्ति करने के लिए संघर्ष करना हमारा नैतिक कर्तव्य है । हम लोग सभी पेंशनर्स के बीच जाकर उनसे हस्ताक्षर करवाकर आन्दोलन के लिए तैयार करें देश में पेंशनर्स सर्वाधिक है और यदि सरकार ने हमारी न्यायोचित मांगों में यदि आठवें वेतन आयोग में सम्पूर्ण लाभ नहीं दिया जाता है तो आगामी विधानसभा चुनाव में पेंशनर्स सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे ।
बैठक में बी एल गुलाबिया,अशोक कुमार मिश्रा, सरदार इन्द्र जीत सिंह गिल, बेचे लाल कुशवाहा, रविन्द्र कुमार मधुर, जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय, भोला नाथ पाल, श्रीमती शाहनाज गांव, विमला मिश्रा, मेवालाल कनौजिया, अशोक कुमार शर्मा, संन्तोष कुमार ञिपाॉठी, राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी,प्रेमनारायण ताराचंद आदि पेंशनर्स उपस्थित थे ।
