फतेहपुर । अध्यक्ष,वित्तीय समिति/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनपद न्यायालय ने बताया कि सर्व साधारण को सूचित किया गया है कि वर्ष 2026-27 (09 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027) के लिए खान पान (कैण्टीन),साइकिल स्टैण्ड व तम्बाकू रहित पान की दूकान के ठेका की नीलामी उपरोक्त अवधि हेतु दीवानी न्यायालय परिसर में 09 अप्रैल 2026 को दिन में दोपहर 02.00 बजे से 04.00 बजे के मध्य वित्तीय समिति के अध्यक्ष व सदस्यगण की उपस्थिति में जनपद न्यायालय फतेहपुर के परिसर में की जायेगी । जो लोग बोली में भाग लेना चाहे निर्धारित शर्तों की जानकारी हेतु निर्धारित समय के एक दिन पूर्व तक नजारत कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं । नीलामी के समय बोली बोलने वाले को बोली बोलने से पूर्व काशन मनी के रूप में वित्तीय समिति द्वारा निर्धारित धनराशि नगद जमा करनी होगी तथा बोली स्वीकार होने के पश्चात बोली का 25 प्रतिशत जमानत की धनराशि के रूप में नगद जमा किया जायेगा । प्रत्येक त्रैमासिक अन्तराल पर अर्थात अप्रैल,जुलाई,अक्टूबर व जनवरी के प्रथम सप्ताह में त्रैमासिक किश्त के रूप में जमा की जायेगी ।
यह कि जिस व्यक्ति की नीलामी स्वीकृत होगी उसे सभी शर्तों के अनुरूप अनुबन्ध प्रपत्र व व्यक्तिगत बंधपत्र देने होगें जो जनपद न्यायाधीश फतेहपुर व ठेकेदार के मध्य होगें ।
यह कि साइकिल स्टैण्ड के लिए स्थान निर्धारित है । इस हेतु मान्नीय जनपद न्यायाधीश द्वारा अनुमति प्रदान की जायेगी । यह कि जनपद न्यायाधीश बिना कारण बताये अधिक बोली को स्वीकार न करने के अधिकारी होगें ।
