फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित /वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में धाता पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त ज्ञान सिंह (22वर्ष) पुत्र बसंत लाल निवासी ग्राम टिकरी नागी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अखिलेश प्रसाद,उ0नि0 गोविंद सोनकर,हे0का0 जीतेन्द्र कुमार,हे0का0 बालगोविंद, म0का0 प्रतीक्षा यादव शामिल रहे ।
