फतेहपुर । भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस 2026 में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती से किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है और पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है ।
उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्त ने कहा कि गौ-आधारित कृषि प्रणाली प्राकृतिक खेती का मूल आधार है । गोबर और गौमूत्र आधारित उत्पादों से कृषि को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है । उन्होंने प्रदेश में गो-संवर्धन और प्राकृतिक खेती के समन्वित मॉडल को विकसित करने पर जोर दिया ।
कार्यक्रम में विभिन्न कृषि वैज्ञानिकों,प्रगतिशील किसानों और गोसेवकों ने भाग लिया और प्राकृतिक खेती को व्यापक स्तर पर अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया । फतेहपुर के प्राकृतिक खेती के किसान शिवराजपुर निवासी वीरेंद्र कुमार यादव को इस मंच से सम्मानित किया गया । उन्होंने यहां प्राकृतिक खेती पर अपना व्याख्यान भी दिया ।
