फतेहपुर । जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में रबी विपणन वर्ष 2026-27 केन्द्रीयकृत प्रणाली में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत ‘गेहूँ खरीद कार्यशाला’ का आयोजन कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में सम्पन्न हुआ ।
उन्होंने समस्त क्रय एजेन्सियों के जिला प्रबन्धक व गेहूँ क्रय केन्द्र प्रभारियों को नियमानुसार पूर्ण पारदर्शी तरीके से पंजीकृत किसानों से सीधा गेहूँ खरीद किए जाने के निर्देश दिये,जिससे अधिक से अधिक किसान शासन की अति महत्वाकांक्षी न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना से लाभान्वित हो सकें । इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
उन्होंने साफ तौर पर स्पष्ट निर्देश दिए कि बिचौलियों एवं व्यापारियों से गेहूं किसी भी सूरत में गेहूं क्रय न किया जाय । क्रय केन्द्र प्रभाारियों को किसानों से विनम्र व्यवहार करते हुए निर्दिष्ट व्यवस्था नुसार मानक के अनुरुप गेहूँ खरीद किए जाने के निर्देश दिये गये, ताकि किसानों को कोई असुविधा न होने पाये ।
उन्होंने कहा कि गेंहू विक्रय के लिए किसानों द्वारा पोर्टल पर पंजी करण किया गया है इसके सत्यापन एप पर किया जाएगा । जिसका सत्यापन नहीं हो पाएगा उसका सत्यापन केंद्र प्रभारी आवश्यक प्रपत्रों के अनुसार करेंगे ।
गेहू केंद्र प्रभारियो को निर्देशित किया कि गेहूं क्रय नीति में दी गई व्यवस्था अनुसार गेंहू खरीद करें ताकि किसानों को कोई असुविधा न होने पाएं एवं क्रयकेंद्र में कृषको को शुद्ध पेयजल,बैठने की व्यवस्था पर्याप्त बोरो की उपलब्धता,इलेक्ट्रॉनिक काटा,डस्टर,छलनी,तिरपाल , बैनर साथ ही गेंहू खरीद रजिस्टर, शिकायती रजिस्टर, मोमेंट रजिस्टर,निरीक्षण रजिस्टर,टोकन रजिस्टर सहित सभी अभिलेख समय पर पूरा करते रहे । जनपद स्तर से नियुक्त नोडल अधिकारी /शासन स्तर से नामित अधिकारी नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट से अवगत कराएंगे साथ ही क्रय केंद्रों की समीक्षा करते रहे और निगरानी बनाए रखें । उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से उक्त का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाय ।
बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान मे गेहूँ खरीद 30 मार्च 2026 से 15 जून 2026 तक गेहूं क्रय किया जाएगा । जनपद में 06 क्रय एजेन्सी के माध्यम से 64 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए है । गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य रुपये 2585 प्रति कुन्टल है । गेहूँ विक्रय हेतु इच्छुक कृषक खाद्य विभाग के पोर्टल, किसान मित्र एप पर पंजीकरण कराकर अपनी सुविधानुसार निकटतम किसी भी क्रय केन्द्र पर गेहूँ विक्रय कर सकते हैं । उपस्थित सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को गेहूँ खरीद किए जाने सम्बन्धी जानकारी दी गयी ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर,तहसीलदार खागा,जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता, मण्डी सचिव समस्त क्रय एजेन्सियों के जिला प्रबन्धक व गेहूँ क्रय केन्द्र प्रभारियों सहित उपस्थित रहे ।
