– स्वीकृत सड़कों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्धता से पूरा कराया जाय
– स्वामित्व योजना के तहत जिन ग्रामों में घरौनी नहीं वितरित की गई है, वितरित कराना सुनिश्चित करे
फतेहपुर । जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा) की बैठक विकास भवन सभागार में सांसद नरेश चन्द्र उत्तम पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में गत बैठक के अनुपालन की पुष्टि की गई ।
बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजागर गारंटी योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,दिन दयाल उपाध्याय/ग्रामीण कौशल्य विकास योजना,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,ग्रामीण अभि यंत्रण विभाग,राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम(वृद्धा पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना), प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई–राष्ट्रीय कृषि बाजार,प्रधानमंत्री फसलबीमा योजना,कृषि अवस्थापना,कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी योजना (आत्मा), कृषि क्लीनिक और कृषि व्यवसाय योजना,प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना,पीएम–किसान,स्वामित्व योजना ,राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, ग्राम पंचायत विकास योजना, अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन शहरी, स्मार्ट सिटी मिशन,पीएम स्वनिधि ,जल निकायों की मरम्मत नवीनी करण और पुनरोद्धार,जलशक्ति अभियान कैच द रेन,जल संचय जन भागीदारी,राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम,राष्ट्रीय पशुधन मिशन, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, एकीकृत बाल विकास योजना, बाल संरक्षण एवं सुरक्षा योजना,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0,महिला संरक्षण एवं सुरक्षा योजना,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ,दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपलब्धता, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम,आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना,स्वच्छ भारत मिशन,जल जीवन मिशन,डिजिटल भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना–एकीकृत वाटरसेड प्रबंधन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन),समग्र शिक्षा,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राज मार्ग जैसे बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्यक्रम परिवहन परियोजना कार्यान्वयन इकाई–कानपुर,सारथी,वाहन, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना, विशिष्ट दिव्यांगता आईडी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना,डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम,छात्रवृत्ति,खेलो इंडिया,प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना,ई–श्रम पोर्टल,राष्ट्रीय कैरियर सेवा,प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना,अटल पेंशन योजना,प्रधानमंत्री जनधन योजना ,सुकन्या समृद्धि योजना,एक जनपद एक उत्पाद, ई–मूल्य निगरानी, बीआईएस,राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम,प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान,सांसद आदर्श ग्राम योजना,प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान आदि योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के आख्या की पुष्टि की ।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग कराए जा रहे कार्यों एवं पूर्ण हो गए कार्यों की रिपोर्ट से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराए । उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार- प्रसार कराया जाय ताकि पात्र लाभान्वित हो सके ।
उन्होंने कहा जनपद में निर्माण के लिए स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से मानक के अनुसार पूरी कराए । असनी गंगा पुल काफी समय से बंद चल रहे । जिसके संबंध में एनएचआई रायबरेली ने अवगत कराया कि माह मई तक आवागमन शुरू करा दिया जाएगा ।
मनरेगा में कुशल, अकुशल मजदूरों के बकाया धनराशि की सूची उपलब्ध के कराने के निर्देश डीसी मनरेगा को दिए गए । सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत ब्रेकर बनाए जाय । अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के दिशा कि बैठक में बिना कि सूचना के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ।
परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत सूची भेजने के निर्देश दिए ।
ई–राष्ट्रीय कृषि बाजार के तहत मंडियों में किसानों को उनकी फसल की उपज बेचने पर 6आर अवश्य दिया जाय । उन्होंने डीडीएजी से कहा कि ब्लॉक स्तर पर मिनी किट बीज के किए गए प्रचार–प्रसार की सूची उपलब्ध कराए । प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में खेत तालाब योजना के तहत तालाबों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । स्वामित्व योजना के तहत जिन ग्रामों में घरौनी नहीं वितरित की गई है । वितरित कराना सुनिश्चित करे ।
जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने अध्यक्ष,जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों का धन्यवाद/आभार प्रकट करते हुए कहा कि समिति के अध्यक्ष व जन प्रतिनिधियों द्वारा दिये गए निर्देशो/सुझाव/शिकायतों का अक्षरशः पालन कराया जाएगा ।
इस अवसर पर विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता,विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह “जैकी”,विधायक सदर चन्द्र प्रकाश लोधी,विधायक हुसैनगंज श्रीमती ऊषा मौर्या, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अध्यक्षगण,ब्लॉक प्रमुख,मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुनील कुमार,अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डॉ0 अविनाश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए,अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी,विद्युत,सिंचाई सहित समिति के नामित सदस्यगण व समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
