बकेवर/फतेहपुर । आज डाॅ. भीम राव अम्बेडकर जयंती पर रैली निकाली गई । जिसका महमूदपुर,रामपुर,शाहजहांपुर, कुम्हारनपुरवा, जवाहरपुर,पंचमपुरवा,बरिगवां,अवसेरीखेरा,जरारा व शकूराबाद होते हुए जहानाबाद में रैली का समापन हुआ ।
जहानाबाद में रैली समापन के बाद एक सभा हुई। सभा में संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अम्बेडकर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया । संविधान की मूल भावनाओं के अनुसार चलने का संकल्प लिया गया ।
रैली में प्रमुख रूप से प्रभारी जहानाबाद विधानसभा सुरेन्द्र गौतम, सोनू गौतम,मोहित पाटिल,वरुण पटेल, दिलीप गौतम,सागर गौतम, रमेश चंद्रा,राहुल गौतम,राजेंद्र बौद्ध ,बुद्ध गौतम व अरविन्द चौधरी आदि शामिल रहे ।
