वेरिफ़ाई ने पुष्टि की है कि अमेरिका की ओर नौ सैनिक नाकाबंदी शुरू होने के बाद एक प्रतिबंधित टैंकर होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रा है । इस टैंकर पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया हुआ है ।
ईरान । मरीनट्रैफ़िक के डेटा के मुताबिक़ कोमोरोस के झंडे वाला ‘एलपिस’ जहाज़ आंशिक रूप से एक कार्गो है । जिसे संभवतः ईरान के बंदरगाह बुशेहर से लोड किया गया हो ।
यह जहाज़ मलेशिया की कंपनी ‘चार्टकेमिकल’ के नाम पर पंजीकृत है शिपिंग डेटाबेस इक्वासिस के मुताबिक़ यह जहाज़ ग़लत झंडा इस्तेमाल कर रहा है । यानी यह कोमोरोस की अनुमति के बिना ही उसके झंडे का इस्तेमाल कर रहा है ।
इसने आख़िरी बार स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे अपनी लोकेशन दिखाई थी और इसने अपने डेस्टिनेशन की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है ।
ट्रैकिंग डेटा से यह भी संकेत मिलता है कि एक और अमेरिकी प्रतिबंधित टैंकर ‘रिच स्टैर्री’ होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़र चुका है । ऐसा कहा जा रहा है कि यह टैंकर चीन की ओर जा रहा है । यह आख़िरी बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रुका था ।

ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी की घोषणा करते समय अमेरिकी सेना ने कहा था कि वह “होर्मुज़ स्ट्रेट से ग़ैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच आने-जाने वाले जहाज़ों की आवाजाही की स्वतंत्रता में बाधा नहीं डालेगी ।”
