वाराणसी । जनपद के नई सड़क इलाके में बीती रात होटल एचएम में आग लगने से हड़कंप मच गया । जिस वक़्त आग लगी उस समय होटल में कई यात्री गहरी नींद में थे । आग लगने की सूचना मिलते है । एसीपी दशाश्वमेध भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और चेतगंज से फायर सर्विस को बुलाया । पुलिस, फायर सर्विस के जवानों और स्थानीय लोगों ने होटल में फंसे लोगों को बाहर निकाला । हादसे में 5 यात्री झुलस गए है । जिनका उपचार मंडलीय चिकित्सालय और ट्रामा सेंटर में चल रहा है । फिलहाल आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है । फायर सर्विस घटना की जांच में लगी है ।
राते एक बजे के बाद लग गयी आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात 1 बजे के बाद अचानक नई सड़क के फरहान होटल के बगल में स्थित होटल एचएम इंटरनेशनल से लपटें उठने लगीं । लपटें फर्स्ट फॉर की बालकनी से निकल रहीं थीं । ऐसे में अंदर मौजूद लोग चीखने लगे। जिन्हे बचाने के लिए स्थानीय लोग दौड़ पड़े । पानी डाला गया और नीचे के फ्लोर के यात्रियों को सकुशल निकाला गया ।
मौके पर पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुंचे एसीपी
10 मिनट बाद सूचना पर एसीपी दशाश्वमेध, प्रभारी थाना दशश्वमेध के साथ मौके पर पहुंचे और फायर सर्विस को सूचना दी । तब तक आग फर्स्ट फ्लोर के सामने के हिस्से में फैल चुकी थी और उसमे मौजूद लोग चिल्ला रहे थे । फायर सर्विस ने पानी डालना शुरू किया तो आग बहदाक गयी और ऊपर की तरफ बढ़ चली । इस पर फायर सर्विस ने होटल में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद होटल में रह रहे लोगों को निकाला ।
5 झुलसे, चल रहा है इलाज
मौके पर पहुंचे एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया -होटल की आग में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है । इसमें से 5 झुलस गए हैं । जिनमे हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले प्रदीप कुमार, उनकी पत्नी मंजीत ,दो बच्चे सात वर्षीय शिवाय व चार वर्षीया शानवी तथा मुंबई निवासी साहिल शामिल हैं । इनमे से दो को मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया है । बाकी का इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है ।
