चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चिट्ठी लिखी थी ।
अमेरिका । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि उन्होंने चीन को एक पत्र लिखकर कहा था कि ईरान को हथियार न दें ।
डोनाल्ड ट्रंप ने बाद में ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते दावा किया कि चीन ने ईरान को हथियार न भेजने पर सहमति जताई है ।
डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले फ़ॉक्स न्यूज़ से कहा “जब मुझे रिपोर्ट मिली कि चीन ईरान को हथियार दे रहा है, तो मैंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग को एक चिट्ठी लिखी और ऐसा न करने को कहा ।”
ट्रंप ने बताया कि जिनपिंग ने जवाबी चिट्ठी लिखी और कहा कि चीन ऐसा नहीं कर रहा है ।
डोनाल्ड ट्रंप ने 2015 में ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते को “सबसे ख़राब समझौता” बताया । उन्होंने कहा “इस समझौते ने ईरान को परमाणु हथियार तक पहुंचने का छोटा रास्ता दिया ।”
ट्रंप ने यह भी कहा “अगर अमेरिका ने पिछले साल ईरान के परमाणु ठिकानों पर बम न गिराए होते तो ईरान इसराइल,उस के पड़ोसी देशों और अमेरिका पर परमाणु हथियार इस्तेमाल कर लेता । “ट्रंप ने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार दिया गया तो “दुनिया तबाह हो जाएगी ।”
