सैनिकों को भेजना ईरान पर दबाव बढ़ाने का प्रयास बताया जा रहा (तस्वीर साल 2007 की है) ।
अमेरिका । आने वाले दिनों में मध्य पूर्व में हज़ारों सैनिकों को भेजने की योजना बना रहा है । यह जानकारी अमेरिकी अख़बार वॉशिंगटन पोस्ट ने अधिकारियों के हवाले से दी है ।
माना जा रहा है कि यह क़दम ट्रंप प्रशासन ने ईरान पर दबाव बढ़ाने और समझौते तक पहुंचाने की कोशिश के रूप में उठा रहा है । इसी तरह की रिपोर्ट समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने भी छापी है । लेकिन उसने कहा कि वह अभी तक इस रिपोर्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है । दूसरी ओर , अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत की संभावना ज़ाहिर की है ।
