चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने एक्स पोस्ट की ।
चीन । विदेश मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को ख़ारिज किया है । जिनमें यह दावा किया गया था कि चीन ईरान को सैन्य मदद दे रहा है ।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा “चीन पर ईरान को सैन्य मदद देने का आरोप लगाने वाली मीडिया रिपोर्ट्स पूरी तरह झूठी हैं ।”
उन्होंने लिखा “अगर अमेरिका इन आरोपों के आधार पर चीन पर टैरिफ़ बढ़ाता है, तो चीन भी जवाबी क़दम उठाएगा ।”
दरअसल इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर चीन ईरान को सैन्य मदद देता है, तो अमेरिका उसके सामान पर 50 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाएगा ।
इसके जवाब में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ग्वा जाकुन ने सोमवार को कहा था “चीन ने हमेशा कहा है टैरिफ़ वॉर से किसी का भला नहीं होता ।”
