सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में क़रीब 25 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे ।
नई दिल्ली । सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है ।
रिजल्ट चेक करने के लिए cbseresults.nic.in पर जा सकते हैं । इसके अलावा, उमंग ऐप या इसकी वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है । सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में क़रीब 25 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे । इनमें 14 लाख के आसपास छात्र और 11 लाख के आसपास छात्राएं थीं । यह परीक्षा देश के 8 हज़ार से अधिक सेंटर्स पर आयोजित की गई थी । परीक्षा में पास होने के लिए थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में न्यूनतम 33% अंक लाना ज़रूरी है ।
