राहुल गांधी ने कहा कि वह किसी का हक़ ‘नहीं छिनने देंगे’
नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महिला आरक्षण से जुड़े बिल पर टिप्पणी की है उन्होंने कहा कि इस बिल का ‘महिलाओं से कोई संबंध नहीं’ है ।
लोकसभा में अपने संबोधन के बाद राहुल गांधी ने उसका वीडियो एक्स पर साझा किया और कहा कि यह बिल ‘देश विरोधी’ है ।
उन्होंने एक्स पर लिखा “यह महिला आरक्षण बिल नहीं है । इसका महिलाओं से कोई संबंध नहीं है । यह बिल ओबीसी विरोधी और एससी-एसटी विरोधी है । यह बिल देश विरोधी है । दक्षिण, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और छोटे राज्यों के ख़िलाफ़ है ।”
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वह किसी का हक़ ‘नहीं छिनने देंगे’ और ‘न ही देश को बंटने देंगे’।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान बिल के विरोध में अपनी बात रखी । सरकार का तर्क है कि यह संशोधन विधेयक देश में नारी शक्ति को ‘मज़बूती’ देगा ।
