शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप की अगले महीने मुलाक़ात हो सकती है ।
अमेरिका । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बहुत ख़ुश हैं, क्योंकि होर्मुज़ स्ट्रेट खुल रहा है ।
डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान तब आया है । जब उनका अगले महीने चीन का दौरा प्रस्तावित है ।
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा “राष्ट्रपति शी जिनपिंग बहुत ख़ुश हैं कि होर्मुज़ स्ट्रेट खुला है या तेज़ी से खुल रहा है ।”
उन्होंने जिनपिंग से होने वाली मुलाक़ात को लेकर लिखा, “हमारी मुलाक़ात चीन में ख़ास होगी और शायद ऐतिहासिक भी । मैं राष्ट्रपति शी से मिलने का इंतज़ार कर रहा हूं, बहुत कुछ हासिल किया जाएगा ।”
गौरतलब है कि अमेरिका का यह दावा रहा है कि चीन ने ईरान को हथियार सप्लाई किए हैं ।
हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ये भी दावा किया था कि ‘चीन ने ईरान को हथियार नहीं देने पर’ सहमति जताई है ।
