फतेहपुर । जनपद में सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा के परिणाम में नुरुल हुदा इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया । विद्यालय की छात्रा कशिश द्विवेदी ने 79.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया । वहीं मोहम्मद अर्श ने 69.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया और अलीमा ने 69 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान हासिल किया ।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल रहा । इस अवसर पर प्रिंसिपल अरविंद कुमार ने मेधावी छात्रों को माला पहना कर उनका स्वागत किया और मुंह मीठा कराकर उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताई ।
विद्यालय के मैनेजर मौलाना मोहम्मद उमर शरीफ मजहरी ने भी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सभी ने सफल छात्रों को बधाई दी ।
