अमेरिका । देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ख़ुद को ‘पीसमेकर’ यानी शांति स्थापित करने वाला बताया है । ट्रंप ने फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान का सैन्य संघर्ष रुकवाया था ।
अमेरिका के एरिज़ोना में एक रैली को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप बोले “मैं पीसमेकर (शांति स्थापति करने वाला) हूं । मैंने आठ युद्ध ख़त्म किए । मैंने भारत-पाकिस्तान का ऐसा युद्ध ख़त्म किया जो 3 से 5 करोड़ लोगों की जान ले लेता ।”
उन्होंने कहा “मैंने आठ युद्ध ख़त्म किए, लेकिन अगर हम ईरान और लेबनान को जोड़ें तो यह 10 युद्ध होंगे और करोड़ों लोगों की जान बची । सोचिए, हमने कितनी ज़िंदगियां बचाई हैं ।”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा “अब जब होर्मुज़ स्ट्रेट की स्थिति लगभग साफ़ हो गई है, तो मुझे नेटो से फ़ोन आया कि क्या हमें उनकी मदद चाहिए ?
मैंने उनसे कहा कि मुझे तुम्हारी मदद दो महीने पहले चाहिए थी, लेकिन अब मुझे तुम्हारी मदद बिल्कुल नहीं चाहिए । जब हमें ज़रूरत थी तब तुम बिल्कुल काम नहीं आए । लेकिन असल में हमें उनकी कभी ज़रूरत ही नहीं थी । उन्हें हमारी ज़रूरत थी ।”
