फतेहपुर । रविन्द्र सिंह जिला मजिस्ट्रेट /जिला निर्वाचन अधिकारी,(पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उ०प्र० लखनऊ की अधिसूचना (संशोधन) संख्या 17 अप्रैल 2026 के क्रम में इरा कार्यालय की सार्वजनिक सूचना (संशोधित) संख्या- / मतदाता सूची पुनरीक्षण पत्रा०/2026 / 10 अप्रैल, 2026 को संशोधित करते हुए जनपद में त्रिस्तरीयपंचायतों की निर्वाचक नामावली हेतु आयोग द्वारा संशोधित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी ।
मतदाताओं के Deduplication एवं कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही – 21 अप्रैल 2026 से 28 मई, 2026 तक ।
कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्रों/स्थलों का क्रमांकन,मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग,मतदाता क्रमांकन,SVN आवंटन,मतदाता सूची की डाउनलोडिंग,फोटो प्रतियों कराने आदि- 29 मई,2026 से 09 जून 2026 तक ।
निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन- 10 जून 2026 ।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रमुख स्थानीय समाचार-पत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा ।
3-निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय-सरिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा ।
