बिन्दकी/फतेहपुर । राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिंदकी में महिला प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के अंतर्गत छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकार,समान भागीदारी, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता उत्पन्न करना था । छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं की शिक्षा,सुरक्षा, राजनीतिक भागीदारी एवं आत्मनिर्भरता का संदेश दिया ।
नाटक के दौरान छात्राओं ने प्रेरणादायक संवादों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि महिलाओं की समान भागीदारी के बिना समाज एवं राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है । कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, शिक्षकों एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही । अंत में कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया ।
