कानपुर । उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” के उपलक्ष्य में बेरोजगार युवाओं को आत्म निर्भर बनाने हेतु प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय कानपुर एंव उत्तम प्राइवेट आईटीआई सनिगवां रोड कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में उत्तम प्राइवेट आईटीआई कालेज परिसर सनिगवां रोड कानपुर में एक व्दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया । इस रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि- प्रमिला पाण्डेय महापौर कानपुर नगर एंव श्रीमती हिंमाशु यादव सहायक सेवायोजन अधिकारी कानपुर नगर के व्दारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।
अशोक शर्मा उत्तम प्राइवेट आईटीआई के संस्थापक एंव उर्मिला शर्मा ,प्रबन्धक उत्तम प्राइवेट आईटीआई ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया ।
महापौर ने छात्र छात्राओं को को अपने सम्बोधन में कहा कि सेवायोजन कार्यालय एवं उत्तम प्राइवेट आईटीआई सनिगवां रोड कानपुर के व्दारा आयोजित रोजगार मेले के माध्यम से आप विभिन्न प्रकार की कम्पनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं ।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को कैरियर निर्माण में अत्यन्त महत्वपूर्ण है । साथ ही रोजगार मेले में उपस्थित छाञ छाञाओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपने कौशल को निखारने के सम्बन्ध में मार्गदर्शन प्रदान किया ।
हिंमाशु यादव सहायक सेवायोजन कानपुर ने सेवायोजन पोर्टल की उपयोगिता एंव आउट सोर्सिंग भर्ती आदि विषयों में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का उद्देश्य हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराना है । उक्त रोजगार मेले में प्रमुख रूप से फुरूकावा मिडा इलेक्ट्रिक,एएसवर्ड ग्रुप कानपुर,श्रीराम फाइनेंस ग्रुप,टीम लीज सर्विस लि0 (Genius Smart Meter) HITACHI CASH MANAGEMENT SERVICE PRIVATE LIMITED, GROW FASTFERTILIZER, LTD टीम लीज सर्विस लि0 (Genius Smart Meter) टीम प्लस एम आर सर्विस प्रा लि, ए एस वर्ड ग्रुप कानपुर, सिग्मा स्टाफिंग साल्यूशन, METAL AM FABTECH L L P,EDU VANTAGE PRIVATE LIMITED(वर्धमान टेक्सटाइल) पंकज इन्टरप्राइजेज (Blinkit),एप्टिव इण्डिया प्रा लि,बी के की टायर्स ,लि,इत्यादि कम्पनियों में उपस्थित 524 छाञ छाञाओं में से 322 छाञ छाञाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता एंव सात्क्षाकार के आधार पर रू10000/-से 26000/-रूतक के मासिक वेतन पर शार्टलिस्ट चयनित किया गया उक्त रोजगार मेले में अशीष मिश्रा एच ओ डी, उत्तम प्राइवेट आईटीआई एंव सेवायोजन कार्यालय के सतीश पांडेय, क्षेम अग्निहोत्री, शैलेन्द्र कुमार, अजय कुमार शुक्ला, प्रशान्त कुमार एंव शिव शंकर सिंह व्दारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया ।
