फतेहपुर । जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि एतद्वारा सूचित किया जाना है कि जनपद में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं-दिव्यांग पेंशन,कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण,दुकान निर्माण/दुकान संचालन,दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, शल्य चिकित्सा,राज्य निधि योजना एवं यूडीआईडी कार्ड पंजीकरण हेतु चिन्हाकन एवं आवेदन पत्र भराये जाने हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
शिविर की तिथियों में विकास खंड तेलियानी में 28 अप्रैल को ।विकास खंड हंसवा में 29 अप्रैल को ।
विकास खंड असोथर में 30 अप्रैल को ।
विकास खंड बहुआ में 05 मई को ।
विकास खंड मलवा में 06 मई को ।
विकास खंड भिटौरा में 07 मई को ।
विकास खंड देवमई में 08 मई को ।
विकास खंड अमौली में 12 मई को ।
विकास खंड खजुहा में 13 मई को ।
विकास खंड हथगाम में 14 मई को ।
विकास खंड ऐरायां में 15 मई को ।
विकास खंड विजयीपुर में 19 मई को ।
विकास खंड धाता में 20 मई को ।
तहसील सदर में 21 मई को ।
तहसील बिन्दकी में 22 मई को ।
तहसील खागा में 26 मई को ।
उपरोक्त आयोजित शिविर वाले दिन दिव्यांगजन अपने साथ समस्त अभिलेख जैसे दिव्यांगता प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगता वाली फोटो सहित उपस्थिति हों । जिससे आपको दिव्यांगजन सशक्तीकरणविभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित कराया जा सके ।
