फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात प्रगति यादव के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत चेकिंग अभियान चलाया गया ।
इस अभियान के अंतर्गत प्रभारी यातायात निरीक्षक केशरी प्रसाद यादव द्वारा सेंट जॉन्स स्कूल जेल के निकट, सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज निकट डाक बंगला के स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की गई । चेकिंग के दौरान स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि सभी वाहनों के आवश्यक प्रपत्र पूर्ण एवं अद्यतन रखे जाएं । साथ ही वाहन चालकों का सत्यापन,नेत्र परीक्षण तथा शराब पीकर वाहन चलाने की रोकथाम हेतु नियमित जांच सुनिश्चित की जाए । इसके अतिरिक्त, स्कूलों में ब्रेथ एनालाइज़र रखने के भी निर्देश दिए गए ।
