इसराइली हमले में तबाह हुआ लेबनान का एक इलाक़ा ।
लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक दक्षिणी लेबनान के अल-तिरी गांव में एक कार पर हुए इसराइली हमले में दो लोगों की मौत हुई है । एक दिन पहले इसराइली सेना ने लेबनान के लोगों को लितानी नदी,वादी अल-सलूकी और वादी अल-सलहानी से दूर रहने की चेतावनी दी थी । इसराइली सेना का कहना है कि वहां “हिज़्बुल्लाह की आतंकवादी गतिविधियां” चल रही हैं । इसराइल और लेबनान के बीच 16 अप्रैल को युद्धविराम की घोषणा की गई थी जो 10 दिनों तक चलना है । गुरुवार को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राजदूत स्तर की बातचीत भी होने वाली है ।
हिज़्बुल्लाह और इसराइल, दोनों ने एक-दूसरे पर युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है ।
इसराइली सेना ने पहले कहा था कि हिज़्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इसराइली सेना पर हमला किया ।
