बिन्दकी/फतेहपुर । आज गुरुवार को तहसील बिन्दकी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज लंका रोड में विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष विद्यालय की भूमि दान करने वाले स्वर्गीय ज्वाला प्रसाद गुप्त की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई ।
सर्वप्रथम उनके सुपुत्र बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्त ने दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण किया । इसके बाद उनके सुपुत्र राहुल गुप्ता ने भी पुष्पार्चन किया ।
विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर श्रीकांत मिश्रा ने उनकी स्मृतियां पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वास्तव में ज्वाला प्रसाद जी एक दया की प्रति मूर्ति थे । यदि उनकी तुलना दान वीरता में कर्ण से भी की जाए तो अतिशयोक्ति न होगी । कई बार उन्होंने अपनी जेब से विद्यालय के बच्चों की फीस भरी थी ।
विद्यालय की व्यवस्था प्रमुख देवेंद्र, मनोज मिश्रा ने उनके जीवन की अनेकों स्मृतियों को याद करते हुए की बताया कि आप विद्यालय आते ही सर्वप्रथम थैली से रुपए निकाल कर दही जलेबी या फिर मौसमी फल आचार्य कर्मचारियों को खिलते रहते थे । इतना ही नहीं प्रतिवर्ष आपके द्वारा निर्धन छात्रों के शुल्क को जमा करने की चिंता भी रहती थी । कई बार उन्होंने कर्मचारियों छात्र छात्राओं को शीत ऋतु में साल स्वेटर आदि का भी वितरण किया करते थे ।
विद्यालय परिवार उनकी स्मृतियों को याद कर भावुक हो गया ।विद्यालय परिवार के समस्त अध्यापक,कर्मचारी,चालक बंधु के साथ-साथ सभी छात्र छात्राओं ने उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर पुण्य आत्मा का स्मरण किया । इसके पश्चात स्वर्गीय ज्वाला प्रसाद की पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्र अनिल गुप्त व सुपुत्र राहुल गुप्त ने प्रबंधक डॉक्टर श्रीकांत मिश्रा के साथ शिशु वाटिका के छात्र छात्राओं को उपहार स्वरूप लेखन,सामग्री बिस्किट जलपान आदि का वितरण किया । इसके पश्चात उनकी स्मृति में सभी को प्रसाद वितरण किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक – अध्यापिका, कर्मचारी, चालक बंधु तथा सभी छात्र छात्रा उपस्थित रहे ।
