मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम को बढ़ाने की घोषणा की थी ।
अमेरिका । देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ शांति वार्ता का दूसरा दौर शुक्रवार तक शुरू होने की उम्मीद है ।
ये जानकारी न्यूयॉर्क पोस्ट के ज़रिए सामने आई है ।
पाकिस्तानी अधिकारियों ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि अगले “36 से 72 घंटे” के भीतर बातचीत हो सकती है । जब पोस्ट ने इस बारे में ट्रंप से पूछा तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने टेक्स्ट मैसेज में जवाब दिया “यह संभव है! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ।”
मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की थी कि वह ईरान के साथ युद्धविराम को बढ़ाएंगे ताकि ईरान को युद्ध खत्म करने के लिए कोई प्रस्ताव तैयार करने के लिए ज़्यादा समय मिल सके ।
