– 16 अप्रैल को दक्षिणी लेबनान में गश्त करते यूनिफिल सैनिक ।
फ्रांस । देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि हिज़्बुल्लाह लड़ाकों द्वारा गंभीर रूप से घायल किए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत लेबनान में तैनात एक दूसरे फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई है ।
एक्स पर जारी एक बयान में मैक्रों ने कहा “कॉर्पोरल एनिसे गिरार्दिन को कल देश लाया गया था और आज सुबह उनकी मौत हो गई ।”
शनिवार को दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र मिशन यूनिफिल के साथ तैनात एक फ्रांसीसी सैनिक की, गश्ती दल पर गोलीबारी के बाद मौत हो गई थी । मैक्रों ने इस हमले के लिए हिज़्बुल्लाह को ज़िम्मेदार ठहराया । हालांकि ईरान समर्थित इस सशस्त्र समूह ने घटना से किसी भी संबंध से इनकार किया है ।
वहीं लेबनान में दो और शांति सैनिक घायल हुए हैं ।
मैक्रों ने पहले कहा था कि वह हिज़्बुल्लाह और इसराइल के बीच युद्धविराम का “पूरी तरह” समर्थन करते हैं और उन्हें फिक्र है कि सैन्य अभियानों के जारी रहने से यह पहले ही कमज़ो हो सकता है ।
उन्होंने हिज़्बुल्लाह से हथियार छोड़ने और इसराइल से लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करने का आह्वान किया ।
वहीं लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने फ़्रांस के दूसरे सैनिक के मारे जाने की निंदा की है ।
