नई दिल्ली । अभिजीत अय्यर पर न्यूज़लॉन्ड्री की मनीषा पांडे और अन्य पत्रकारों के बारे में अमर्यादित पोस्ट करने का आरोप है ।
बार एंड बेंच के मुताबिक साकेतकोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट भानु प्रताप सिंह ने यह आदेश सुनाया ।
अदालत ने कहा कि “अय्यर मित्रा ने पांडे और अन्य पत्रकारों के ख़िलाफ़ यौन टिप्पणी कीं । जो प्रथम दृष्टया पांडे का अपमान करने के इरादे से की गई लगती हैं, और पोस्ट में उनका नाम भी लिया गया है ।”
मनीषा पांडे समेत छह अन्य पत्रकारों ने अदालत का रुख किया था । उनका कहना था कि अभिजीत अय्यर मित्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कई पोस्ट कर उन्हें बार-बार “प्रोस्टिट्यूट” कहा है ।
