अमेरिका के रक्षा विभाग के द्वारा जारी की गई तस्वीर ।
अमेरिका । अमेरिकी रक्षा विभाग ने बताया है कि अमेरिकी सेना ने हिंद महासागर में एक प्रतिबंधित जहाज़ को रोक कर कार्रवाई की है ।
अमेरिकी रक्षा विभाग ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिकी सैनिकों ने ईरान से तेल ले जा रहे प्रतिबंधित और “स्टेटलेस” जहाज़ एम/टी मजिस्टिक एक्स को हिंद महासागर में रोका और उस पर चढ़कर जांच की ।
विभाग ने कहा कि अमेरिकी सेना उन जहाज़ों को रोकती रहेगी जिन पर यह शक होगा कि वे ईरान को सामग्री सहायता दे रहे हैं ।
होर्मुज़ स्ट्रेट की नाकेबंदी शुरू करने के बाद से अमेरिका दर्जनों जहाज़ों को रोक चुका है । हालांकि, इन जहाज़ों को ईरान के पास नहीं, बल्कि हिंद महासागर में दूर जाकर रोका जा रहा है ।
