– प्रदर्शन पिछले साल दिसंबर में शुरू हुए थे और यह जनवरी में ईरानी करेंसी के तेज़ी से गिरने और महंगाई बढ़ने के बाद तेज़ हो गए ।
ईरान । इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी आईआरजीसी से जुड़ी समाचार एजेंसी फ़ार्स और तस्नीम के मुताबिक़ ईरान ने एक और व्यक्ति को फांसी दी है । इस व्यक्ति पर देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान इसराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए ‘मिशन’ पर होने का आरोप लगाया गया था ।
तस्नीम के मुताबिक़ उस व्यक्ति का नाम इरफ़ान कियानी था । उस पर जनवरी 2026 में हुए प्रदर्शनों के दौरान ‘तोड़फोड़ और आगज़नी’ और ‘आतंक फैलाने’ के आरोप लगाए गए थे ।
दोनों एजेंसियों के मुताबिक़ ईरान के सुप्रीम कोर्ट के सज़ा की पुष्टि की थी ।
प्रदर्शन दिसंबर में शुरू हुए थे और यह जनवरी में ईरानी करेंसी के तेज़ी से गिरने और महंगाई बढ़ने के बाद तेज़ हो गए थे । दो दिन पहले ही 23 अप्रैल को भी सुल्तान अली शिरज़ादी नाम के एक शख़्स को फांसी दी गई । उन पर पीपल्स मोजाहेदीन ऑर्गेनाइजेशन का सदस्य होने और इसराइल के लिए जासूसी करने का आरोप था ।
फ़ारसी के अनुसार पिछले कुछ महीनों में ईरान में फ़ांसी देने के मामले बढ़े हैं । ईरानी मानवाधिकार समूहों ने भी इस पर चिंता व्यक्त की है ।
ईरानी मानवाधिकार समूहों की मानें तो हाल ही में दी गईं फ़ांसी की सज़ाएं सिर्फ़ ‘जासूसी’ के आरोपों तक सीमित नहीं हैं ।
