World News Update । भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिन ने एक्स पर ट्रंप के ‘धरती पर नरक’ वाले पोस्ट को शेयर करने पर निशाना साधा है । उन्होंने चीन और अमेरिका के वीडियो शेयर कर दोनों देशों की तुलना की है ।
उन्होंने एक्स पर लिखा “एक देश ख़त्म नहीं वाले युद्धों पर हर साल एक ट्रिलियन ख़र्च करता है । वहीं हम अपने लोगों के लिए बेहतर जीवन बनाने पर एक ट्रिलियन ख़र्च करते हैं । अगर इस जीवन को ‘नरक’ कहा जाता है,तो हम इसे हमेशा झेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं । इसके साथ यू जिन ने एक वीडियो भी शेयर किया है । जिसमें एक मेट्रो ट्रैक पर पड़ा कूड़ा दिख रहा है और उस वीडियो पर न्यू यॉर्क लिखा है । वहीं दूसरी ओर चीन के शहर शियान का एक वीडियो है । जिसमें चमचमाता इंफ्रास्ट्रक्चर दिख रहा है ।
दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले माइकल सैवेज का एक बयान शेयर किया था ।
उस बयान में लिखा था “यहां एक बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे पूरे परिवार को चीन या भारत या दुनिया की किसी और नरक से (अमेरिका) ले आते हैं । यह देखने के लिए आपको ज़्यादा दूर जाने की ज़रूरत नहीं है । यहाँ अब इंग्लिश नहीं बोली जाती ।”
ट्रंप के इस पोस्ट के बाद भारत में विपक्षी दलों ने काफ़ी तीखी प्रतिक्रिया दी थी ।
जब भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से इस बारे में पत्रकारों ने सवाल किया गया तो उन्होंने सिर्फ़ इतना कहा था, “हमने ऐसी रिपोर्टें देखी हैं ।” हालांकि बाद में भारत सरकार ने भी इस पर कड़ा रुख़ अपनाया ।
