नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग थाना क्षेत्र के शकूर बस्ती स्थित रेन बसेरा झुग्गियों में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई । जब अचानक भीषण आग लग गई । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सैकड़ों झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं ।
जानकारी के मुताबिक इस आग की घटना में करीब 350 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गईं । आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे अपनी जान बचाकर बाहर भागने को मजबूर हो गए । घटना की सूचना मिलते ही दम कल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया ।
आग पर पाया गया काबू : दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया । हालांकि तब तक भारी नुकसान हो चुका था । राहत की बात यह रही कि इस भीषण आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है । लेकिन सैकड़ों परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया । जिससे लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं । वहीं स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं ।
उनका कहना है कि आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचीं । जिसकी वजह से आग ने इतना बड़ा रूप ले लिया । लोगों का आरोप है कि अगर समय रहते मदद पहुंच जाती, तो नुकसान कम हो सकता था ।
डीसीपी पंजाबी बाग ने बताया कि करीब साढ़े ग्यारह बजे आग की कॉल मिली ऑफ तुरंत पुलिस ओर फायर गाड़ी मौके पर आई । आग को बुझाने का काम किया फिलहाल आग पर काबू है । बाकी जांच के बाद पता चल पाएगा । फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और संबंधित विभाग जांच में जुटा है । इस घटना ने एक बार फिर झुग्गी बस्तियों में सुरक्षा इंतजामों और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए हैं । प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और सहायता की मांग भी तेज हो गई है ।
