पाकिस्तान में नई क़ीमतें 25 अप्रैल से लागू हो गई हैं ।
पाकिस्तान । सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों की क़ीमतों में बढ़ोतरी की है । इसके संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है ।
पेट्रोलियम विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक़, पेट्रोल और डीज़ल दोनों की क़ीमतों में 26.77 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है ।
पाकिस्तान सरकार का कहना है कि ये नई क़ीमतें 25 अप्रैल से प्रभावी होंगी ।
उर्दू के मुताबिक़ पाकिस्तान में अब पेट्रोल की नई क़ीमत 393.35 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की नई क़ीमत 380.19 रुपये प्रति लीटर हो गई है ।
दूसरी ओर पाकिस्तान सरकार ने केरोसिन की क़ीमत में 63.60 रुपये प्रति लीटर की कमी की है । पाकिस्तान में अब केरोसिन की नई क़ीमत 365.21 रुपये प्रति लीटर हो गई है ।
