फतेहपुर : एरिया डोमिनेशन के क्रम में आज थाना बकेवर पुलिस बल ने आज अर्धसैनिक बलों के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया ।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज क्षेत्र में शांति व्यवस्था व सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से बकेवर थानाध्यक्ष नीरज यादव ने थाना पुलिस बल व अर्धसैनिक बलों के साथ क्षेत्र के ग्राम लाला बक्सरा,डारी बुजुर्ग,बेंता,मुसाफा आदि गांवों में एरिया डोमिनेशन कराया गया । क्षेत्र के बरनेबल व क्रिटिकल गांवों में अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च किया । पुलिस बल ने फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को निष्पक्ष मतदान के लिए पूर्ण सुरक्षा व सहयोग का भरोसा दिलाया ।
फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष नीरज यादव के साथ उपनिरीक्षक , समस्त स्टाफ व भारी संख्या में अर्धसैनिक बल साथ रहा ।
