दक्षिणी लेबनान में इसराइली सेना की बख़्तरबंद गाड़ी ।
इसराइली सेना (आईडीएफ़) ने दावा किया है कि उसने हिज़्बुल्लाह के एक हज़ार से ज़्यादा ठिकानों को तबाह किया है ।
आईडीएफ़ कहा कहना है कि हिज़्बुल्लाह के लड़ाके इन ठिकानों का इस्तेमाल ‘इसराइली सेना के जवानों पर हमले करने’ के लिए कर रहे थे ।
हालांकि, आईडीएफ़ ने यह नहीं बताया है कि उसने इन ठिकानों को कब तबाह किया । इसराइली सेना ने एक्स पर एक बयान जारी किया है । साथ ही कुछ तस्वीरें भी जारी की गई हैं । जिनमें गोला-बारूद दिखाई दे रहा है । इसराइली सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने इन ठिकानों से सैकड़ों हथियार बरामद किए ।
इनमें ‘मशीन गन,कलाश्निकोव राइफलें,ग्रेनेड,माइन्स,पिस्तौल, एंटी टैंक मिसाइलें,गोला-बारूद, आरपीजी रॉकेट और मोर्टार’ शामिल हैं ।
