
बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में, पुरबा बर्धमान में एक बुजुर्ग मतदाता को सीएपीएफ़ के एक जवान वोट डालने के लिए ले जा रहे हैं ।
पश्चिम बंगाल । विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान जारी है । चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक 78.68 फ़ीसदी वोटिंग हो चुकी है । इन सीटों पर कुल 3.21 करोड़ मतदाता रजिस्टर्ड हैं । इनमें 1.64 करोड़ पुरुष, 1.57 करोड़ महिलाएं और 792 थर्ड जेंडर के वोटर शामिल हैं । मतदान 41,001 केंद्रों पर हो रहा है और सभी केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है ।
पीटीआई के मुताबिक़ वोटिंग के दौरान बुधवार सुबह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर के एक ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे ।
