मुम्बई । डॉ. नरेंद्र दाभोलकर महाराष्ट्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक थे बॉम्बे हाई कोर्ट ने नरेंद्र दाभोलकर मर्डर केस के मुख्य हमलावर शरद शंकर को ज़मानत दे दी है ।
लाइव लॉ के मुताबिक जस्टिस अजय गडकरी और जस्टिस रंजीत सिन्हा भोसले की डिविज़न बेंच ने 50 हज़ार रुपये के बेल बॉन्ड पर उनकी ज़मानत का आदेश दिया । साल 2024 में एक स्पेशल कोर्ट ने शरद शंकर को दोषी पाया था,जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में अपील की थी । उन्होंने अपील पर सुनवाई होने और फ़ैसला आने तक ज़मानत की मांग की थी ।
महाराष्ट्र के पुणे में 20 अगस्त 2013 को डॉ नरेंद्र दाभोलकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । वह महाराष्ट्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक थे ।
