इंग्लैंड । नॉर्थ लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाक़े में यहूदी समुदाय के दो लोगों को चाक़ू मारे जाने की ख़बर है ।
न्यूज़ ने पुष्टि की है कि इस हमले में दो यहूदी पुरुषों को चाक़ू मारा गया और गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है । लंदन में एक व्यक्ति को हाई स्ट्रीट पर दौड़ते हुए देखा गया । संदिग्ध हमलावर इलाक़े में यहूदी लोगों पर हमला करने की कोशिश कर रहा था । यहूदी समुदाय की सुरक्षा संस्था शॉम्रिम ने कहा कि उन्होंने एक संदिग्ध को पकड़ लिया है ।
उनका कहना है कि इसके बाद पुलिस मौके़ पर पहुंची और उस व्यक्ति को बिजली का झटका देने वाले हथियार (टेज़र) से काबू किया और फिर उस संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया ।
