अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान की ताक़त उन लोगों के हाथ में हैं, जो ‘कट्टरपंथी सोच’ के हैं ।
फ़ॉक्स न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में रुबियो ने कहा “धार्मिक सोच वाले कट्टरपंथी लोग सिर्फ़ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के अधिकारी ही नहीं हैं । बल्कि ईरान की राजनीति और उनके आसपास की परिषद में भी शामिल हैं ।”
इस इंटरव्यू में रुबियो से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई ज़िंदा हैं ?
इस पर मार्को रुबियो ने कहा “हां हमारे पास संकेत हैं कि वह ज़िंदा हैं लेकिन इस बात का पुख़्ता सबूत नहीं है । ईरान भी उनके ज़िंदा होने का दावा करता रहा है ।”
गौरतलब है कि आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या के बाद सुप्रीम लीडर बने मोजतबा ख़ामेनेई का कोई वीडियो या ऑडियो जारी नहीं हुआ है । सिर्फ़ लिखित संदेश मीडिया में आए हैं ।
