इमरान ख़ान फ़िलहाल रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं ।
पाकिस्तान । देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को इस्लामाबाद के पीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया और सुबह 4 बजे मेडिकल जांच के बाद वापस जेल भेज दिया गया । पूर्व पीएम इमरान ख़ान फ़िलहाल रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं । अस्पताल प्रशासन की तरफ़ से जारी जानकारी में कहा गया “28 अप्रैल को इमरान ख़ान को पीआईएमएस लाया गया । जहां उनकी आंख में इंट्राविट्रियल इंजेक्शन का चौथा डोज़ दिया गया ।”
पीआईएमएस प्रशासन के बयान में कहा गया कि इंजेक्शन देने से पहले आंखों के डॉक्टरों ने इमरान ख़ान की जांच की और उनकी हेल्थ को ठीक पाया ।
बयान के मुताबिक़ इमरान ख़ान की मंज़ूरी लेने के बाद सर्जनों ने ऑपरेशन थिएटर में सभी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए उनकी आंख में चौथा इंजेक्शन लगाया ।
प्रशासन के अनुसार अस्पताल में रहने के दौरान इमरान ख़ान की हालत स्थिर रही । बाद में उन्हें आगे की देखभाल और फ़ॉलो-अप से जुड़ी हिदायतों के साथ छुट्टी दे दी गई ।
