अलेक्सी मोरदाशोव की पत्नी की कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है ये शिप ।
रूस । देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक करीबी सहयोगी से जुड़े लग्ज़री शिप ने होर्मुज़ स्ट्रेट पार किया है । जबकि यह अहम समुद्री रास्ता फ़िलहाल सभी देशों के लिए बंद बताया जा रहा है ।
इस लग्ज़री शिप का नाम नॉर्ड है । जो 465 फीट का है । इसे अरबपति अलेक्सी मोरदाशोव से जोड़ा जाता है अलेक्सी पर कई तरह के प्रतिबंध लगे हुए हैं । अलेक्सी मोरदाशोव के पुतिन से करीबी रिश्ते हैं । हालांकि आधिकारिक तौर पर वो इस नाव के मालिक नहीं बताए गए हैं । लेकिन नॉर्ड के रिकॉर्ड दिखाते हैं कि 2022 में यह शिप अलेक्सी की पत्नी की कंपनी के नाम पर रजिस्टर हुआ था । नॉर्ड की कीमत 50 करोड़ डॉलर से ज़्यादा बताई जाती है । गौरतलब है कि सोमवार को ही ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात की थी ।
अब्बास अराग़ची ने कहा कि युद्ध ने दिखाया है कि ईरान के “रूस जैसे बड़े दोस्त और सहयोगी” हैं । उन्होंने समर्थन के लिए क्रेमलिन का धन्यवाद भी किया ।
