इसराइल । इसराइली सेना के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ इयाल ज़मीर ने कहा है कि इसराइली सेना 2026 में भी कई मोर्चों पर लड़ाई जारी रख सकती है ।
उन्होंने यह बात सोमवार शाम उत्तरी इसराइल के रमत डेविड एयर बेस पर हुई बैठक में कही । इस बैठक में ईरान के साथ युद्ध और लेबनान में इसराइली सैन्य कार्रवाई के नतीजों की समीक्षा की गई ।
इयाल ज़मीर ने कहा “7 अक्तूबर 2023 से इसराइली सेना लगातार कई मोर्चों पर लड़ रही है और सेना हर समय तैयार और सतर्क रहती है । ताकि अगर सभी मोर्चों पर फिर से तेज़ लड़ाई शुरू हो तो तुरंत जवाब दिया जा सके ।”
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले सालों में सेना पर बढ़ती ज़िम्मेदारियों को देखते हुए इसराइली सेना को और ज़्यादा सैनिकों की ज़रूरत है । इसराइली आर्मी के चीफ़ ने यह बयान ऐसे समय में दिया है । जब अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच युद्धविराम चल रहा है ।
ईरान ने हाल ही में अमेरिका को युद्ध ख़त्म करने का प्रस्ताव भेजा था लेकिन रॉयटर्स ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इससे खुश नहीं हुए ।
