मेलानिया पर मज़ाक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने जिमी किमेल को तुरंत डिज़्नी और एबीसी से निकाल देने की मांग की थी ।
अमेरिका । एबीसी के लेट-नाइट शो के होस्ट जिमी किमेल ने अपने उस मज़ाक का बचाव किया है । जिसमें उन्होंने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में गोलीबारी की घटना से कुछ दिन पहले फ़र्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को “एक्सपेक्टेंट विडो” कहा था । फ़र्स्ट लेडी ने पिछले गुरुवार प्रसारित किमेल के एक स्केच को “नफ़रत भरा और हिंसक” बताया था । जबकि व्हाइट हाउस ने उनके नेटवर्क एबीसी से कॉमेडियन को नौकरी से निकालने की मांग की थी ।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा “मैं आमतौर पर जिमी किमेल की किसी बात पर ध्यान नहीं देता । लेकिन यह टिप्पणी हद से बाहर है । जिमी किमेल को तुरंत डिज़्नी और एबीसी से निकाल देना चाहिए ।”
जिमी किमेल के इस मज़ाक के तीन दिन बाद वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी हुई ।
इस कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप मेलानिया के साथ शामिल हुए थे । अधिकारियों ने कहा है कि हमलावर का निशाना ट्रंप प्रशासन के सदस्य हो सकते हैं ।
किमेल ने कहा कि मूल मज़ाक राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के बीच 23 साल की उम्र के अंतर पर आधारित एक “हल्का व्यंग्य” था ।
उन्होंने गुरुवार रात के स्केच में कहा “हमारी फ़र्स्ट लेडी मेलानिया यहां मौजूद हैं । मेलानिया को देखिए, कितनी ख़ूबसूरत हैं । मिसेज़ ट्रंप आपके चेहरे पर वैसी चमक है जैसे किसी एक्सपेक्टेंट विडो के चेहरे पर होती है ।”
डिनर पार्टी में गोलीबारी के बाद ‘जिमी किमेल लाइव’ में कॉमेडियन ने कहा कि यह “बहुत हल्का व्यंग्य था, इस बात पर कि वह (राष्ट्रपति ट्रंप) लगभग 80 साल के हैं और वह (मेलानिया ट्रंप) मुझसे भी कम उम्र की हैं ।”
उन्होंने आगे कहा “किसी भी मायने में यह हत्या के लिए उकसाने वाली बात नहीं थी और वो यह जानते हैं । मैं कई सालों से ख़ासतौर पर गन वॉइलेंस के ख़िलाफ़ खुलकर बोलता रहा हूं ।”
