ईरान के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत अमीर सईद इरवानी ने एंटोनियो गुटेरेस को पत्र लिखा ।
World News Update । ईरान ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) से अपील करते हुए अपने उन जहाज़ों को छुड़वाने की मांग की है जिन्हें अमेरिका ने जब्त कर लिया है । इस संबंध में ईरान के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत अमीर सईद इरवानी ने मंगलवार को यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को पत्र लिखा है ।
इरवानी ने अपने पत्र में अपील की है कि वो अमेरिकी कार्रवाई की कड़ी निंदा करें । साथ ही अमेरिका ने ईरान के जिन व्यापारिक जहाज़ों और टैंकरों को जब्त किया है । इन्हें तुरंत छोड़ा जाए ।
इरवानी ने ईरानी जहाज़ों की जब्ती को ‘समुद्री डकैती’ क़रार दिया ।
पत्र में इरवानी ने यह भी कहा “अंतरराष्ट्रीय क़ानून के तहत ईरान को इन खुलेआम की गई कार्रवाइयों का जवाब देने का पूरा अधिकार है ।”
इसी बीच अमेरिकी वित्त मंत्री ने अपने बयान में दावा किया है कि अगर अमेरिकी नाकाबंदी जारी रही तो ईरान की तेल भंडारण क्षमता पूरी तरह ख़त्म हो जाएगी । इससे ईरान की तेल सप्लाई लाइन को नुक़सान होगा और पेट्रोल की कमी हो जाएगी ।
